नोएडा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर महिला कर्मचारियों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, जांच के आदेश जारी
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:39 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:39 AM
नोएडा में राज्य कर विभाग में तैनात एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ महिला कर्मचारियों ने शोषण, उत्पीड़न और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। नोएडा में कार्यरत इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर अधिकारी के अमानवीय व्यवहार, अभद्र भाषा, यौन उत्पीड़न, वीडियो कॉल के माध्यम से धमकाने और फर्जी मामलों में फंसाने की कोशिश का जिक्र किया है। Noida News :
शिकायत में उठाए गए मुख्य मुद्दे
* अधिकारी महिला कर्मचारियों को अपने कमरे में बुलाकर घंटों खड़ा रखते हैं, गंदी भाषा बोलते हैं और घूरते हैं।
* रात में वीडियो कॉल करके धमकाते हैं।
* छिपकर महिला अधिकारियों की वीडियो बनाते हैं।
* विरोध करने वाली महिलाओं को फर्जी मामलों में फंसाकर नौकरी से सस्पेंड करने की धमकी देते हैं।
* महिलाओं के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता है।
शिकायत की त्वरित जांच के आदेश
महिला कर्मचारियों ने यह शिकायत 5 अगस्त को दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने तुरंत जांच के आदेश जारी किए हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों ने भी शिकायत की पुष्टि की है और कहा कि मामले की गोपनीय और निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र एजेंसी या राज्य महिला आयोग की मदद लेने का सुझाव दिया गया है। यह शिकायत ऐसे समय में आई है जब राज्य कर विभाग में पिछले दिनों सात अधिकारियों के खिलाफ महिला उत्पीड़न के आरोप लगने के कारण सस्पेंसन का मामला चर्चा में था। अब फिर से इस नए मामले ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है।
महिला सशक्तिकरण की नीति पर सवाल
शिकायती पत्र में कहा गया है कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को बढ़ावा दे रही है, लेकिन कुछ अधिकारी महिलाओं की अस्मिता को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसलिए इस मामले में कड़ी कार्रवाई और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच जरूरी है। इस गंभीर मामले में शीघ्र न्याय हो और पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा एवं न्याय मिले, यही सभी की अपेक्षा है। Noida News