
Noida News : सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की ओर से शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरोला के प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की महिलाओं ने स्कूल की शिक्षिकाओं और शिक्षकों को दुपट्टा तथा फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में आयोजित एक सादे समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक संगठन महिला उन्नति की पदाधिकारियों ने कहा कि आज पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में महिला उन्नति संगठन द्वारा शिक्षिकाओं को सम्मानित करके हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। यह हमारा सौभाग्य है, आज हमे उनको समानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
वक्ताओं ने कहा कि आज हम जहां भी है, उसमें शिक्षकों की बहुत ही विशेष भूमिका रही है। कार्यक्रम में कविता सिंह, मीना गौतम, गुडिया सिंह, रामदत्त शर्मा, ज्योति सक्सेना, मंजू देवी आदि उपस्थित रही। Noida News