Noida News : आई-एटीएस/ सिगनलिंग टेक्नोलॉजी का फील्ड ट्रायल शुरू
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:15 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:15 AM
नोएडा /दिल्ली । दिल्ली मेट्रो परिचालन के 20वें वर्ष की शुरूआत के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन (शहीद स्थल-रिठाला) के लिए आज प्रथम स्वदेशी आई-एटीएस (देश में विकसित – ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन) टेक्नोलॉजी के फील्ड ट्रायल का उद्घाटन दुर्गा शंकर मिश्र, सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा अध्यक्ष/डीएमआरसी के कर कमलों से वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर श्री मिश्र ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर विकसित की गई ‘दिल्ली मेट्रो की गौरवशाली यात्रा का चित्रण’ संबंधी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
इस समारोह के दौरान डॉ. मंगू सिंह, प्रबंध निदेशक, डीएमआरसी, सुश्री आनंदी रामलिंगम, मुख्य प्रबंध निदेशक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थिति रहे। इस आई-एटीएस टेक्नोलॉजी का विकास डीएमआऱसी और बीईएल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है और इसे रेड लाइन पर क्रियान्वित किया जा रहा है। इस उपलब्धि के साथ, भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिनका अपना एटीएस उत्पाद (्रञ्जस् क्कह्म्शस्रह्वष्ह्ल) है जिसे अन्य मेट्रो के साथ ही साथ रेल प्रणालियों पर भी क्रियान्वित किया जा सकता है।
आई-एटीएस सिस्टम का विकास मेट्रो रेलवे के लिए देश में ही निर्मित सीबीटीसी (कम्यूनिकेशंस बेस्ड ट्रेन कंट्रोल) आधारित सिगनलिंग टेक्नोलॉजी के विकास की ओर एक बड़ा कदम है क्योंकि आई-एटीएस सीबीटीसी सिगनलिंग सिस्टम का एक महत्वपूर्ण सब-सिस्टम है। एटीएस एक कंप्यूटर आधारित सिस्टम है, जो ट्रेन परिचालन को नियंत्रित करता है। यह सिस्टम मेट्रो जैसे उच्च सघनता वाले ऑपरेशंस के लिए अनिवार्य है जहां प्रत्येक कुछ मिनट में सेवाएं निर्धारित हैं।