Noida News : नोएडा के प्रसिद्ध बाज़ार अट्टा मार्केट में भाई भाई में भीषण संघर्ष
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:51 PM
Noida News : नोएडा के सबसे प्रमुख बाजार अट्टा मार्किट स्थित एक दुकान के भीतर किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच हुई कहासुनी ने विवाद का रुप धारण कर लिया। दुकान के अंदर ही लोगों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।
Noida News
मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-27 स्थित अड्डा मार्केट में भाई भाई गारमेंट नामक एक दुकान है। बताया जा रहा है कि कपड़े बदलने को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ कि दोनों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। दुकान के भीतर दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई मारपीट और शोर शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर भी जमा हो गए।
किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज भी किया जाएगा।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।