
Noida News: गिझौड़ गांव में आज सुबह एक ड्राईक्लीन की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दुकान में रखे थिनर व अन्य केमिकल की वजह से आग ने थोड़ी देर में ही भयानक रूप धारण कर लिया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने की वजह से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दुकान मालिक व कर्मचारी झुलस गए।
चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप चौबे ने बताया कि आप सुबह गिझौड़ गांव में स्थित मां इंटरप्राइजेज ड्राई क्लीन की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर तुरंत दो दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया दुकान में ड्राई क्लीनिंग में प्रयोग होने वाले केमिकल रखे होने की वजह से आग को बुझाने में खासी मशक्कत करनी करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से दुकान का मालिक रूद्र प्रताप दास व कर्मचारी रामस्वरूप झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए पास के ही मानस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएफओ ने बताया कि दुकान में ड्राई क्लीन में प्रयुक्त होने वाले केमिकल रखे हुए थे, जिस कारण आग ने थोड़ी देर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी थी। सूचना पर थाना सेक्टर 24 पुलिस भी पहुंच गई थी।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-02-at-11.35.02-AM.mp4"][/video]