Noida News : सब्जी खरीदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:19 AM
Noida News : सब्जी खरीदने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। थाना फेस-1 पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।सेक्टर-5 की जेजे कॉलोनी में रहने वाला कुक्कू व उसका मामा दीपू सेक्टर-8 में सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी खरीदने के दौरान उनका संजय व मोहित से वाद-विवाद हो गया।
वाद-विवाद इतना बड़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। झगड़े के दौरान रोड किनारे खड़ी स्विफ्ट कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में मोहित को छोटे आई हैं। सूचना मिलने पर थाना फेस-1 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को देख लेने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। Noida News