
Noida News: लेबर चौक पर पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खोड़ा कॉलोनी निवासी नीरा देवी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा दिहाड़ी मजदूरी करता है। वह शुक्रवार को लेबर चौक पर काम के लिए गया था। इस दौरान जीवन ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
नीरा देवी ने बताया कि उसके बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने जीवन को उधार दिए गए पैसे वापस मांगे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।