
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर- 63 क्षेत्र के बुध विहार में गाली गलौज का विरोध करने पर चार युवकों ने महिला व उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बुध विहार निवासी गौरव चौहान ने बताया कि वह अपने किराएदार उपेंद्र सिंह के साथ बाइक से अपने घर आ रहे थे। इस दौरान पीछे से पल्सर बाइक पर आ रहे अनस और रिहान ने उन्हें रोककर गाली गलौज शुरू कर दी।
इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। गौरव चौहान ने घर आकर इस बारे में अपनी मां अनीता चौहान को बताया। अनीता चौहान जब आरोपियों को समझाने उनके घर पहुंची तो उन्होंने उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अनस, रिहान, सलमान व सोहेब ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान आरोपियों ने अनीता चौहान पर धारदार हथियार से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News