
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के सेक्टर-49 डी ब्लॉक में बाउंड्री वॉल बनवाने के दौरान नोएडा प्राधिकरण कर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्राधिकरण के अवर अभियंता ने एक नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 से मुकदमा दर्ज कराया है।
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 2 सितंबर को मुख्य कार्यपालिक अधिकारी के समाधान दिवस के दौरान सेक्टर-49 डी ब्लॉक की बाउंड्री वॉल के निर्माण के निर्देश दिए गए थे।
प्राधिकरण के कर्मचारी अनूप, राकेश तथा मोहित बाउंड्री वॉल का निर्माण का काम कर रहे थे। इस दौरान वहां राजेश उपाध्याय व करीब 10 अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और बाउंड्री वॉल का काम रुकवा दिया। प्राधिकरण कर्मियों ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया। अभियंता ने राजेश उपाध्याय सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में गिरकर हुई 4 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में भवन स्वामी के खिलाफ थाना बादलपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रेलवे एनक्लेव गिरधरपुर रोड निवासी नंदन कुमार झा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि घर पिछले 3 साल से अरविंद सिंह के मकान में किराए पर रह रहा है। उसके मकान के बराबर में रवि प्रसाद अपने मकान का निर्माण कार्य कर रहे हैं।
Noida Newsइस निर्माणाधीन मकान में रवि प्रसाद द्वारा 8 फीट गहरा सेफ्टी टैंक बनाया हुआ है जिसमें पानी भरा हुआ था। इस सेफ्टी टैंक को रवि प्रसाद ने बंद नहीं कराया था। कई बार मोहल्ले वालों ने रवि प्रसाद से सेफ्टी टैंक को कवर करने के लिए कहा था लेकिन उसने अनसुना कर दिया। नंदन कुमार झा के मुताबिक गत 31 अगस्त को उसका 4 वर्षीय बेटा प्रेम कुमार खेलते खेलते टैंक में गिर गया था और पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त के शिकायत पर रवि प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News