
Noida News: ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में कूलर बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दमकल विभाग को सूचना मिली कि सुत्याना गांव के पास स्थित कूलर बनाने वाली ओसियन मिलर लिमिटेड कंपनी में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से कंपनी में रखा सामान बुरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।