नोएडा में दो जगह लगी आग, कार और कई झुग्गी जल कर खाक
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:57 PM
Noida News : दिल्ली के पास स्थित उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई है। एक घटना में आग लगने से एक कार जलकर खाक हो गई। जबकि दूसरी घटना एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से कई झुग्गी जल कर राख हो गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दोनों ही घटना में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। फिलहाल इन दोनों अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
Noida News
आग का गोला बनी कार
आग लगने की पहली घटना नोएडा के फेज 3 कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेक्टर 69 के रोड पर उस समय हुई जब तेज गति चलती हुई एक हुंडई एक्सेंट गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क पर रोक कर अपनी जान बचाई। लेकिन आग लगने से कार आग के गोले तब्दील हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन आग लगने से कार पूरी तरह से जल कर खाक हो गई।
झुग्गियों में लगी आग
आग लगने की दूसरी घटना नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर 42 के पास हुई। इस अग्निकांड में एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियों को आग ने अपनी चपेट ले लिया। जिससे कई झुग्गी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच गई और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।