Noida News : गैस सिलेंडर से लगी आग, बच्ची समेत तीन झुलसे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:13 PM
Noida News / दनकौर। रबुपुरा थाना क्षेत्र के तहत तिरथली गांव में आज सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक बच्ची समेत तीन लोग झुलस गये।
Noida News
पुलिस सूत्रों के मुताबिक खाना बनाते समय अनवर पुत्र जब्बार के घर में गैस सिलेंडर से आग लग गई जिसकी चपेट में अनवर, उसकी पुत्रवधु तथा पोती झुलस गई।
आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचित किया। लेकिन दमकल की गाड़ी आने के पूर्व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
झुलसे लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।