
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा की टीना मार्केट में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग एक ज्वैलरी शॉप में लगी थी। आग लगने की इस घटना से मार्केट में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में दुकानदार अपनी अपनी दुकान से बाहर निकल आए। मौके पर पहुुंची फायर सर्विस यूनिट ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब एक बजे सेक्टर 5 स्थित बी 58 टीना मार्केट स्थित सचिन कुमार की ज्वैलरी शॉप में अचानक आग लग गई। दुकानदार इससे पहले कुछ समझ पाता कि आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया।
दुकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। आग लगने की जानकारी पाकर 3 फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। संंभावना जताई जा रही है कि लाखों रुपये का नुकसान हो गया।