
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्रांतर्गत पारस टेरिया सोसायटी के स्टूडियो टॉवर में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हो गया। इससे पहले कि सोसायटी के लोग आग पर काबू पाते, आग भीषण रुप घारण कर चुकी थी। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार पारस टेरिया सोसायटी के स्टूडियो टॉवर में सोमवार की दोपहर अचानक से आग लग गई। बताया जाता है कि स्टूडियो टावर के 1st फ्लोर में सबसे पहले वाशिंग मशीन में आग लग गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते कि एसी में भी आग लग गई। अन्य विद्युत उपकरण भी आग की चपेट में आ गए।
आग लगने की सूचना से सोसायटी वासियों में हड़कंप मच गया। सोसायटी में मौजूद सुरक्षा गार्डों व स्थानीय लोगों ने फॉयर सेफ्टी उपकरण की मदद से आग पर काबू पाया। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।