Noida News: प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी की 10वीं मंजिल में लगी आग
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:41 PM
Noida News: सेक्टर 77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी की दसवीं मंजिल पर आज सुबह आग लग गई। विंडो एसी में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग लगने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया।
Noida News
प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी की दसवीं मंजिल पर लगे एसी में आज सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। फ्लैट की बालकनी में आग की लपटें उठता देख कर गृहस्वामी व अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत फ्लैट की बिजली सप्लाई को काटकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
कुछ देर की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इस संबंध में सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से फ्लैट में आग लगी थी जिसे स्थानीय लोगों ने बुझा लिया था। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को नहीं दी गई थी।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-20-at-1.17.04-PM.mp4"][/video]
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।