विज्ञापन

Noida News , 26 अगस्त 2023। नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई है। आग इतनी भयानक है कि पूरी कार आग का गोला बन गई है। सूचना मिलने पर नोएडा कमिश्नरी पुलिस के फायर बिग्रेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक रोककर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक फायर बिग्रेड की पूरी टीम मशक्कत करती नजर आई। नीचे दिए गए लिंक में आप भी देखें फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग बुझाने की मशक्कत का वीडियो ....
[video width="368" height="656" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-26-at-6.41.55-PM.mp4"][/video]नोएडा पुलिस की मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के अंर्तगत सेक्टर 144 कट के सामने एक्सप्रेसवे पर चलती हुई कार संख्या यूपी 13 एआर 1919 में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने की सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई और आग को बुझा दिया गया है। उपरोक्त अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जाता है कि कार में मां-बेटे सवार थे, जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि गौरव माहेश्वरी अपनी मां के साथ बुलंदशहर से कॉसमॉस सोसाइटी स्थित घर लौट रहे थे। घर से थोड़ी दूर पहले अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर मां बेटे 'दोनों जल्दी से कार से बाहर निकले। तक तक कार में आग लग गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया।
विज्ञापन