NOIDA NEWS: नोएडा। हरौला गांव में राजस्थान बर्तन के पास मकान पर लगे मोबाइल टावर में आज आग लगने से हड़कंप मच गया। टावर से ऊंची—ऊंची लपटें उठती देख कर लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
NOIDA NEWS
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि आज दोपहर सूचना मिली कि हरौला में स्थित राजस्थान बरतन भंडार के पास वाले मकान पर लगे टावर में आग लग गई है। सूचना मिलने पर मौके पर तुरंत दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया ।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। संभवत शार्ट सर्किट की वजह से टावर में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।