Noida News:आग का तांडव:मिठाई की दुकान में लगी भयंकर आग
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Oct 2021 09:22 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Oct 2021 09:22 AM
नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा द्वितीय में स्थित सत्यम कंपलेक्स में आज सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मिठाई की दुकान मेें भयंकर आग लग गई। आग की वजह से मिठाई की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गयी है। आग के दौरान दुकान में रखे गैस सिलेंडर भी फटे। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाया। सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्फा-2 स्थित सत्यम कंपलेक्स में स्थित अग्रवाल स्वीट्स में आज सुबह करीब 4 बजे बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक अग्रवाल स्वीट्स का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान के मालिक पुनीत अग्रवाल ने बताया कि आग से लाखों रूपये का सामान जलकर खाक हो गया है।