Noida News : मुर्गा मंडी में विवाद के दौरान दो पक्षों में फायरिंग
UP Crime News
भारत
RP Raghuvanshi
15 Jan 2022 08:33 PM
Noida News : नोएडा । थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के ग्राम छजारसी 20 फुटा रोड पर मुर्गा मंडी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आज सुबह करीब 4:30 बजे गोली चला दी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां एक ही मौत हो गई। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
एडिशनल डीसीपी क्राइम इला मारन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम छजारसी के पास मुर्गा मंडी लगाने वाले दो पार्टनर में वाद-विवाद हो गया। वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली चला दी।गोली लगने से मोहम्मद आजम एवं मोहम्मद शकील दोनों सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें सगीर की मौत हो गई तथाआजम का फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही मृतक पक्ष की तरफ से सरफराज, हिलाल, फिलाल सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हालांकि पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।