Noida News : लॉयड बिजनेस स्कूल में पांच दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:55 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:55 AM
Noida: नोएडाः लॉयड बिजनेस स्कूल (Lloyd Business School) में पीजीडीएम (PGDM) छात्रों के लिए आयोजित पांच दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम जेनेसिस का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रोग्राम के अंतिम दिन प्रश्नोत्तरी व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष मनोहर थिरानी ने की। रोहन थिरानी व ग्रुप डायरेक्टर और स्ट्रेटेजिक ऑफिसर लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स डॉ वंदना अरोड़ा सेठी ने मेहनत व लगन को सफलता का सूत्र बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन के बल पर ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। विप्रो लिमिटेड के हेड प्रोग्राम मैनेजमेंट अशोक सांगवान ने साइबर सुरक्षा और उद्योग जागरूकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइबर अटैक से बचाव के लिए जागरूक रहना जरूरी है। लॉयड की वार्षिक पत्रिका क्रॉनिकल्स का विमोचन भी किया गया। प्रोग्राम के तहत छात्र-छात्राओं को कॉलेज की उपलब्धियों, शैक्षिक गतिविधियों समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। मनोहर थिरानी व प्रो. डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने प्रश्नोत्तरी व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।