Noida News: झंडा दिवस उप्र पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन: कमिश्नर
नोएडा
RP Raghuvanshi
23 Nov 2021 08:39 AM
नोएडा। पुलिस कमिश्नर कार्यालय सेक्टर 108 एवं जनपद के सभी थानों में आज ध्वजारोहण के बाद झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को झंडा दिवस का महत्व एवं उसके इतिहास के बारे में जानकारी दी।
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सेक्टर 108 पुलिस कमिश्नरी में आयोजित झंडा दिवस पर पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 23 नवंबर 1952 को सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस बल को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। इसीलिए इस दिन प्रत्येक वर्ष झंडा दिवस पुलिस द्वारा मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि यह तिथि पुलिस के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बैच लगाकर झंडा दिवस का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा थाना सेक्टर 20 ,24 ,39,49 ,फेस टू, फेस 3 ,थाना सेक्टर 58, सूरजपुर, एक्सप्रेस वे, कासना -बीटा-2 ,दादरी, नॉलेज पार्क, जेवर ,दादरी, बादलपुर आदि थानों में झंडा दिवस मनाया गया।