
Noida News (चेतना मंच)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-53 नोएडा कम्यूनिटी सेंटर में झण्डारोहण का कार्यक्रम आरडब्लूए व सेक्टर के निवासियों द्वारा किया गया।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सन्देश हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा व मेरी माटी मेरा देश, एव देश के शहीदों को नमन करके याद किया गया और इनसे मिली प्रेरणा से उत्साहपूर्ण तरीके से आगे बढते हुए देश की सुरक्षा व सुदृढ़ता को मजबूत बनाने के लिए प्रण लिया गया।
इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, महासचिव वीरेन्द्र नेगी, संयुक्त सचिव एसआर यादव, पूर्व अध्यक्ष, महासचिव व सेक्टर के काफी सख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
नोएडा के सेक्टर-15 स्थित नया बॉस कांग्रेस कार्यालय पर आजादी के पर्व पर आजादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर नूर मोहम्मद ने सभी को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। कांग्रेस नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज पूरा देश आजादी का 77वां दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहा है। हम सभी देशवासी उन सभी वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों को दिया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य लियाकत चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रोहित कुमार, वैभव शर्मा, किरण शर्मा, अमन चौधरी, राहुल कुमार, रोहित सिंह, मुन्ना सिंह, जय शंकर यादव सहित लोग उपस्थित थे। Noida News