
Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने माफियाओं व गैंगस्टर की आर्थिक कमर तोड़ दी है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर पुलिस ने MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगने वाले गैंगस्टर का फ्लैट सीज किया है।
बता दें कि पुलिस आयुक्त न्यायालय द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए दीपक कुमार पुत्र दिनेश प्रसाद सिंह निवासी भाभानगर भगवानपुर थाना सदर जनपद मुजफ्फरपुर हाल पता मकान संख्या एफएफ-213 के खिलाफ की थी। थाना प्रभारी सेक्टर-20 द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
जांच के दौरान गैंगस्टर दीपक कुमार का ब्लॉक ए-सेक्टर म्यू-2 ग्रेटर नोएडा में 40 स्क्वायर मीटर का मकान पता चला। इसको नोएडा पुलिस द्वारा सीज कर लिया गया है। मकान की कीमत लगभग 45 लाख रूपये है। Noida News