
Noida News[/caption]
Noida News : फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नोएडा की सभी आर डब्ल्यू ए ने विधायक पंकज सिंह के सामने अपनी समस्याएं रखी । नोएडा शहर की सभी आर डब्लू ए अपनी समस्याओं को लेकर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के पास आते हैं । वे इन समस्याओं को नोएडा प्राधिकरण के समक्ष रखते हैं। फिर भी यदि समाधान नहीं होता तो विधायक से अपेक्षा की जाती है। यह कार्यक्रम फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में रखा गया जिसमें 100 से अधिक आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधी उपस्थित थे। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सेक्टरों की समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया । मुख्य रूप से सदस्यों का सेक्टरों में गुजरने वाले नाले को कवर करने, बिजली की समस्या, सेक्टरों में बरातघर की व्यवस्था तथा नोएडा में आवारा कुत्तों की समस्या, सेक्टरों में पुरानी सीवर लाइन बदलने, वेंडिंग जोन तथा अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।