नोएडा के चटोरो को खूब पसंद है समोसे, कचौड़ी, पकौड़े और छोले-भटूरे
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:55 PM
Noida News : दिल्ली-एनसीआर (NCR) में हाल ही एक फूड ऑर्डर्स पर स्टडी की गई है। इस स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल पता चला है, खाने के मामले में दिल्ली, नोएडा में सबसे ज्यादा चटोरों को डंपलिंग, टैको और साउथ इंडियन इडली-वड़ा जैसी डिशेज से ज्यादा समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, छोले भटूरे और कबाब पंसद आते है। इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में इंडियन स्नैक्स सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाते है, उसके बाद बारी आती है इटैलियन फूड की।
नोएडा के लोगों को क्या है सबसे ज्यादा पसंद?
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि नोएडा और दिल्ली में एक जैसा ही ट्रेंड चर रहा है, लेकिन गुरुग्राम के 53 फीसदी लोग चाइनीज खाना पसंद करते है। यह स्टडी देश के 21 शहरों के 5,200 रेस्टोरेंट के सर्वे की गई है। इसके अलावा, रेस्टोरेंट चेन के 120 सीईओ से भी उनके सबसे ज्यादा बिकने वाले और सबसे पॉपुलर खाने के बारें में पता करके स्टडी की गई है।
नोएडा के लोगों को अच्छे रेस्टोरेंट में जाना पसंद
बता दें कि दिल्ली और नोएडा के रहने वाले जब बाहर खाना खाते हैं, तो ज्यादातर बढ़िया खाने वाले रेस्टोरेंट में ही जाना की इच्छा रखते है, इसके बाद गुरुग्राम के निवासी क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट में ज्यादा जाना पसंद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 30 फीसदी दिल्लीवासी बढ़िया खाना खाते है, इसके बाद 20 फीसदी क्विक सर्विस रेस्तरां, 13 फीसदी कैजुअल डाइनिंग, 11 फीसदी फूड कोर्ट और 9 फीसदी डेसर्ट, आइसक्रीम और बेक्ड गुड्स पसंद करते हैं।
Noida News
पैकेज्ड फूड के लेबलिंग पर क्या हैं नए नियम?
दरअसल रिपोर्ट में कहा गया है, "दिल्ली एनसीआर के ऑर्गनाइज्ड फूड सर्विस सेक्टर का मार्केट साइज 42,002 करोड़ रुपये का होने वाला है। ऑर्गनाइज्ड फूड सर्विस के मार्केट साइज के मामले में पहचाने गए टॉप 21 शहरों में, मुंबई के बाद दिल्ली-एनसीआर दूसरे नंबर पर आता है। दिल्ली-नोएडा के लोग सबसे ज्यागा गेट-टुगेदर और अहम मौकों पर जश्न मनाने के लिए बाहर का खाना खाते है। फिल्म देखने के बाद या पहले किसी फूड आउटलेट पर जाना भी एक अहम वजह है। रिपोर्ट की मानें तो सबसे कम लोग साउथ इंडियन, अमेरिकन और मैक्सिकन व्यंजन ऑर्डर करते हैं। औसतन, दिल्लीवासी महीने में 8.96 बार बाहर खाना खाते हैं, जबकि नोएडा के निवासी लगभग 7.5 बार बाहर ही खाते हैं। गुरुग्राम में हर व्यक्ति प्रति रेस्टोरेंट विजिट पर सबसे ज्यादा 1,274 रुपए खर्च करता है, इसके बाद दिल्ली में 1,165 रुपए और नोएडा में 997 रुपए खर्च आता है। Noida News