वाह री गौतमबुद्धनगर पुलिस, रिक्शा चोरी की रिपोर्ट के लिए लगवा दिए कोर्ट के चक्कर Noida News
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:33 AM
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली का आलम यह है कि रिक्शा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीडि़तों को कोर्ट तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला थाना दादरी क्षेत्र में प्रकाश में आया है। ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट दर्ज ना होने पर पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई जिसके बाद ही थाने में रिपोर्ट दर्ज हो पाई।
Noida News
थाना सूरजपुर क्षेत्र के नीलकंठ रेजिडेंसी खोदना कला तिलपता में रहने वाले मणिकांत चौरसिया ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 5 मार्च को वह अपने ईरिक्शा से बादलपुर में सवारियों को छोड़कर दादरी वापस आ रहा था। रूपवास बाईपास के सामने उसके ई-रिक्शा में पंचर हो गया। ई-रिक्शा को साइड खड़ा कर वह पहिये को खोलकर पंचर लगवाने के लिए चला गया। कुछ समय बाद जब वह पंचर लगवाकर वापस लौटा तो उसका ई रिक्शा गायब था।
ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह दादरी थाने गया और प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीडि़त के मुताबिक इसके बाद उसने 7 अप्रैल को 112 नंबर पर कॉल की लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। पुलिस में कोई सुनवाई ना होने पर उसने न्यायालय में वाद दायर कर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। न्यायालय के निर्देश के बाद थाना दादरी पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।