
Noida News : भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को नोएडा पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नोएडा के सेक्टर 75 में रह रही अपनी बेटी से मुलाकात की। पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नोएडा के सेक्टर 75 स्थित एक सोसायटी में रहती है। अपनी बेटी से मिलने के लिए ही वह यहां आए थे। सोसायटी में पहुंचने पर नागरिकों ने उनका फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए नोएडा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अप्रैल 2023 में भी नोएडा के दौरे पर आए थे। उस समय भी उन्होंने सेक्टर-75 में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बताया जाता है कि उस समय भी वह अपनी बेटी से ही मिलने आए थे। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट एलर्ट पर है। उनकी सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। उनके आगमन से कुछ देर के लिए यातायात में बाधा आई थी, लेकिन शीघ्र ही उसे ठीक कर लिया गया।