
Noida News : स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत कुल 11 लाख 60 हजार 300 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों से 13300 का अर्थदंड वसूला गया।
वहीं कंपोस्ट मशीन कार्यरत न पाए जाने पर सेक्टर 18 के फॉर्च्यूनर होटल पर 1 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
बीकानेरवाला तथा होटल मोजैक पर कचरे के निस्तारण के लिए कंपोस्ट मशीन न मिलने पर 5-5 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं टुडेजहोम पर भी 50 हजार रूपये का अर्थदंड लगाया गया।
[caption id="attachment_55658" align="alignnone" width="618"]
Noida News[/caption]
यह जानकारी जन स्वास्थ विभाग के उप महाप्रबंधक एस.पी. सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-71 व सेक्टर 21 सप्ताहिक बाजार में यह अभियान चलाया गया । इस दौरान दुकानदारों को कपड़े की थैली भी बांटे गए।