
Noida News : गुरुवार, 23 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। यदि आपके यहां भी शादी या अन्य कोई समारोह है और आप अपने मेहमानों को शराब परोसना चाहते हैं तो किसी बिचौलिए का सहारा ना लें, क्योंकि शराब परोसने वाले बिचौलियों पर आबकारी विभाग और पुलिस की पैनी नजर है। नोएडा के आबकारी विभाग और थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने चार बिचौलियों को पकड़कर जेल भेजा है। यह बिचौलिए शादी समारोह में बिना लाइसेंस के ही शराब परोस रहे थे।
दरअसल, आबकारी विभाग की और थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कांतम फॉर्म हाउस यमुना डूब क्षेत्र अवैध रूप से शराब पिला रहे वकुल अग्रवाल पुत्र राजीव कुमार, राहुल कुमार पुत्र कृष्ण पाल, राहुल कसाना पुत्र विजय कसाना तथा सूरज सिंह पुत्र संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 5 पेटी अग्रेंजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गई है।
थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा के क्षेत्रान्तर्गत कांतम फॉर्म हाउस यमुना डूब क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में अभियुक्तों द्वारा बिना लाइसेंस के समारोह के दौरान अन्य व्यक्तियो को अवैध शराब पिलाया जा रहा था।
1. वकुल अग्रवाल पुत्र राजीव कुमार निवासी रामनगर, थाना मानसरोवर पार्क, शाहदरा।
2. राहुल कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी सागरपुर, थाना सागरपुर, दिल्ली।
3. राहुल कसाना पुत्र विजय कसाना निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा, थाना टीलामोड़, गाजियाबाद।
4. सूरज सिंह पुत्र श्री संजय सिंह निवासी शौर्य अपार्टमेंट, राजेंद्रनगर, सेक्टर-2, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद।