नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस सेक्टर-62 गुप्ता चौराहे से चार मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है, जो सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं। चारों एसएससी की परीक्षा के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर और दूसरे के द्वारा मोटी रकम लेकर परीक्षा में दिलाने का कार्य कर रहे थे। इनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने इनके पास से फर्जी दस्तावेज एवं 50 हजार रुपए बरामद किए हैं।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-58 के थाना प्रभारी विनोद कुमार और उनकी टीम ने सालवर गैंग के सदस्य राघवेंद्र पुत्र प्रेम कुमार, विकास कुमार पुत्र गोपीचंद, संजय कुमार पुत्र रमाशंकर, अनिस चाहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे सालवर गैंग चलाते हैं और मोटी रकम लेकर परीक्षा के कागजात तैयार कर दूसरे अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाने का कार्य करते थे। पुलिस इनके साथी रिंकू यादव की तलाश कर रही है।