नोए़डा में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार की मौत
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:33 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक दर्दनाक हादसों की खबर सामने आई है। इस घटना में नोएडा की अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल यह घटनाएं नोएडा के जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सडक़ हादसों की है। इनमें अब तक 4 लोगों के मरने की खबर बताई जा रही है।
कहा-कहा हुए हादसे
आपको बता दें कि नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के साधोपुर झाल के पास बीती रात को हुए सडक़ हादसे में अखिलेश उम्र (37 वर्ष) की मौत हो गई है। वह बाजार से अपनी ठेली लेकर रास्ते में जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। थाना बादलपुर क्षेत्र के मोहन स्वरूप हॉस्पिटल के पास बीती रात को हुए एक सडक़ हादसे में राहुल उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है। राहुल बुधवार की रात को अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
Noida News
उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना बीटा-2 क्षेत्र के जीरो पॉइंट के पास बीती रात को हुए एक सडक़ हादसे में टाटा मैजिक पर सवाल सुनील कुमार की मौत हो गई है। सुनील अपनी टाटा मैजिक लेकर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे, तभी जीरो पॉइंट के पास सडक़ पर खराब खड़े एक वाहन से उनका वाहन टकरा गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई। दिल्ली के मयूर विहार में हुए एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति संदीप (26 वर्ष) को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। Noida News