
थाना सेक्टर-113 में सर्फाबाद गांव में किराए पर रहने वाले मनोज (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बीते 7 फरवरी से लापता है। उसकी बेटी घर से मार्केट को सामान लेने गई थी इसके बाद वह वापस नहीं लौटी काफी तलाश में पर भी उसका कोई पता नहीं।
थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के वजीरपुर गांव में किराए पर रहने वाली पारुल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन 10 फरवरी को घर से अपनी बड़ी बहन के पास जाने के लिए निकली थी। वह बहन के घर नहीं पहुंची काफी तलाशने पर भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। सभी परिचितों को फोन कर उसके बारे में जानकारी की गई लेकिन कोई पता नहीं चला।
वहीं थाना सूरजपुर में कस्बा निवासी दिनेश (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए चली गई। काफी तलाशने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि किशोरियों की तलाश की जा रही है।