Noida News : कंपनियों से कीमती बैटरी चोरी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:45 AM
Noida News: रेकी के बाद कंपनियों से बैटरी व वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार शातिर बदमाशों को थाना फेस 1 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार बैटरी, एक बाइक व दो चाकू बरामद हुए हैं।
Noida News
एडीसीपी राजीव मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस वन प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सचिन पुत्र जयपाल सिंह, अजीत पुत्र रामकरण, प्रमोद पुत्र वासुदेव व कृष्ण पुत्र वासुदेव को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी हाल में सेक्टर 4 और 5 में किराए पर रह रहे हैं। इनके पास से चोरी की चार बैटरी (कीमत लगभग 60 हजार रूपए), चोरी की एक बाइक व दो चाकू बरामद हुए हैं।
बैटरी चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने गत दिनों सेक्टर 5 की एक कंपनी की छत से बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अदनान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों से बरामद बाइक के संदर्भ में भी मोहम्मद शकीलउद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराया था।
शातिर चोर हैं पकड़े गए आरोपी
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर चोर हैं। यह कंपनियों की रेकी करके वहां लगी बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देते हैं। बैटरी चोरी करने के बाद यह उन्हें दिल्ली के दल्लूपुरा, अशोक नगर व अन्य स्थानों पर बेच देते हैं।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।