
Noida News (चेतना मंच)। प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष एवं नोएडा शहर के जाने-माने समाजसेवी आलोक वत्स को जालसाजों ने फ्लैट देने के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। समाजसेवी ने थाना फेस 3 में 6 नामजद व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर फेस 3 में दर्ज कराई रिपोर्ट में समाजसेवी आलोक वत्स ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2013 में उनकी मुलाकात एमरल्ड टूरिस्ट होम प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक ज्ञानचंद यादव से हुई थी। ज्ञानचंद यादव ने बताया कि उनकी कंपनी उत्तराखंड के हरिद्वार में बहुमंजिला आवासीय फ्लैटों का निर्माण कर रही है। उनके द्वारा बनाई जा रही इस परियोजना को सभी विभागों से एनओसी मिल चुकी है। नरेश चंद्र यादव की बातों में आकर समाजसेवी ने आवासीय योजना में एक फ्लैट बुक कर लिया। बुकिंग के लिए उन्होंने 1,48,500 रुपये चेक के जरिए अदा किये। इसके बाद उन्होंने समय-समय पर फ्लैट की बाकि रकम के तौर पर करीब 9,35,550 का भुगतान किया।
सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद वह कई बार साइट पर गए, लेकिन उन्हें साइट पर कोई निर्माण कार्य नजर नहीं आया। इस दौरान समाजसेवी आलोक वत्स को पता चला कि उक्त बिल्डर डिफाल्टर हो गया है। प्राधिकरण की रकम जमा ना करने के कारण जमीन का आवंटन भी रद्द कर दिया गया है। आलोक वत्स ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कंपनी के निदेशक ज्ञानचंद यादव, सुरेश कुमार, राजेश सैनी से फ्लैट देने अथवा रुपये वापस करने की मांग की लेकिन कंपनी के डायरेक्टरों ने जल्द ही पैसे वापस करने का आश्वासन दिया और रिफंड के नाम पर उनसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए।
Read Also - Greater Noida : वृद्ध महिला से जेवरात, नकदी तथा मोबाइल फोन लेकर रफूचक्करकाफी दिनों बाद भी जब रिफंड नहीं मिला तो आलोक वत्स ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो ज्ञानचंद यादव, सुरेश कुमार, राजेश सैनी, अजब सिंह, राहुल व बबलू अपने 5- 6 अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और उनके द्वारा जमा कराई गई रकम को देने से साफ इनकार कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उनके कोई खिलाफ कोई शिकायत की तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा।
आलोक वत्स ने बताया कि गत पांच जुलाई को वह गाजियाबाद से वापस आ रहे थे तो सेक्टर 71 के पास कार सवार अजब सिंह, राहुल, बबली, रोहित ने उनकी कार को जबरन रुकवा दिया और उनके साथ गाली गलौज की। आरोप है कि इसी बीच अजब सिंह ने पिस्तौल निकालकर उन पर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल ना चलने के कारण उनकी जान बच गई। थाना फेस तीन प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Noida News in hindi