Noida News: स्वतंत्रता सेनानी स्व. महाशय तेजपाल सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:41 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:41 PM
Noida News: भारत सरकार द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव की समापन बेला पर स्वतंत्रता वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यदुकुल पुनर्जागरण मिशन द्वारा नोएडा के सेक्टर 73 स्थित यदु पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी स्व. महाशय तेजपाल सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया।
कौन हैं महाशय तेजपाल सिंह ?
Noida News: स्वतंत्रता सेनानी स्व. महाशय तेजपाल सिंह नोएडा के गाँव सर्फाबाद के रहने वाले थे। महाशय तेजपाल सिंह के जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा आज़ादी के लिए संघर्ष करते हुए बीता। उन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में कई आंदोलनों में प्रमुखता से हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के कारण जेल भी गए। आर्य समाजी होने के नाते महाशय जी का साहित्य एवं संस्कृति से गहरा जुड़ाव था। गाँव के लोग बताते हैं कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय महाशय जी गाँव के लोगों को आल्हा, देशभक्ति गीत एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के कि़स्से और कविताएँ सुनाया करते थे। महाशय जी का पूरा जीवन गाँव एवं समाज की सेवा करते हुए बीता।
Noida News in india
पूर्व सांसद डीपी यादव ने भी सुनाई कविताएँ
Noida News: महाशय जी के बेटे एवं पूर्व सांसद तथा मंत्री डीपी यादव ने भी कवि सम्मेलन में अपनी कविताएँ पढ़ी। कविताएँ पढ़ते हुए डीपी यादव ने अपने पिता को भी याद किया और बताया कि ‘पिता जी का कविताओं से गहरा रिश्ता था। हर रोज़ हमें विभिन्न विषयों पर कविताएँ सुनाया करते थे। देशभक्ति एवं राष्ट्रवाद पिता जी की कविताओं का प्रिय विषय था। मैं यह जानता हूँ कि मैं कोई बहुत बड़ा कवि नहीं हूँ लेकिन आज मैं जो भी कविताएँ लिखता हूँ वह सब पिता जी से बचपन में सुनी कविताओं की ही देन है।’
Noida News in hindi
Noida News: साथ ही डीपी यादव ने प्रसिद्ध कवि स्व. गोपाल दास नीरज से अपनी मित्रता का भी जि़क्र किया। अभी हाल ही में दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित डीपी यादव की कविताओं का संकलन ‘वक्त साक्षी है’ का विमोचन हुआ था।
भव्य रहा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
Noida News: इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में देश के कई नामचीन कवियों जैसे ताहिर फऱाज़, डॉ. विष्णु सक्सेना, अक़ील नोमानी, डॉ. दिनेश रघुवंशी, डॉ. कीर्ति काले, अर्जुन सिसोदिया, मुमताज़ नसीम, डॉ. राजीव राज, डॉ. सोनरूपा विशाल, आलोक यादव आदि ने शिरकत की और अपनी कविताओं एवं गज़़लों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताहिर फऱाज़ तथा संचालन डॉ. दिनेश रघुवंशी ने किया। इस कार्यक्रम में श्रोतागण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा के कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में बच्चों के साथ हुए शर्मनाक व्यवहार के बाद ,BSAऐश्वर्या लक्ष्मी का एक्शन, बच्चों को कक्षा में मिली जगहदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।