Noida News : 6 से भाजपा शुरू करेगी सेवा कार्यों का अभियान
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:31 AM
Noida : नोएडा। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर दीर्घकालिक सेवा कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। यह सेवा कार्यों का अभियान 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। यह जानकारी भाजपा के नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि जहां 6 अप्रैल को सेक्टर-116 स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण होगा व प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं जिला कार्यालय व मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का भी सभी श्रवण करेंगे। 6 से लेकर 14 अप्रैल तक विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, महापुरूषों की मूर्तियों की सफाई, प्राथमिक स्थलों पर पेयजल का वितरण आदि किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले, महानगर एवं मंडल स्तर पर माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 5, 50, 100, 500 तथा 1000 रूपये का पार्टी फंड में डोनेशन करवाएंगे। इसका एक लिंक तैयार किया जाएगा। डोनेशन की यह राशि नमो एप के जरिए ली जाएगी।
स्थापना दिवस तथा सेवा कार्यों को लेकर महानगर कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रभारी बंसत त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री बिजेन्द्र नागर, महामंत्री व प्रभारी उमेश त्यागी, महामंत्री चंदगीराम यादव, महामंत्री डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह, युद्धवीर सिंह, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, धर्मेन्द्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री प्रमोद बहल, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामनिवास यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, डा. प्रसेनजीत मैत्रा, शिवांश श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी मौजूद थे।