
Noida News (चेतना मंच)। अगर आप ब्रांडेड कपड़े पहनने के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाइए। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नकली टैग लगे हुए कपड़े बैचे जा रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के नकली टैग लगाकर कपड़े बेच रहे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पीटर इंग्लैंड वैनहेउसेन ब्रांड के पैंट शर्ट बरामद हुए हैं।
एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पीटर इंग्लैंड ब्रांड के जांच अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के नोएडा हाट में पति पत्नी उनके ब्रांड के नकली टैग लगाकर कपड़ों की सेल कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस कंपनी के जांच अधिकारी के साथ नोएडा हाट पहुंची। यहां पीटर इंग्लैंड व अन्य ब्रांड के कपड़ों की सेल लगा रहे सिद्धार्थ गाखर पुत्र सुखदेव व उसकी पत्नी एकता को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में पति-पत्नी ने कबूल किया कि वह ब्रांडेड कंपनियों के नकली टैग लगाकर कपड़ों की सेल कर रहे थे।
सामान्य कपड़ों पर ब्रांडेड कंपनियों का टैग लगा होने की वजह से उन्हें काफी मुनाफा होता था। वह नोएडा दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर ब्रांडेड कंपनियों के टैग लगे कपड़ों की सेल करते थे। पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।