
Noida News (चेतना मंच)। राजस्थान कल्याण परिषद् द्वारा गणगौर महोत्सव बङी धूमधाम से सनातन धर्म मंदिर सैक्टर- 19 में मनाया गया। गणगौर राजस्थान में महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख लोक पर्व है। जिसमें विवाहित महिलाओं द्वारा अपने परिवार की मंगल कामना एवं पति की लंबी आयु के लिए गणगौर स्थापना कर पूजा की जाती है।
पौराणिक कथा के अनुसार, पार्वती को गणगौर प्रतिरूप व शिव को ईशर प्रतिरूप में पूजा की जाती है। गणगौर ईशर की पूजा होली दहन के अगले दिन से शुरू करके, सोलह दिनों तक महिलाएं सुबह सुबह पूजन करती हैं। कुंवारी लड़कियां भी अच्छा वर एवं अच्छा ससुराल मिले इसके लिए सोलह दिनों तक विधि विधान से गणगौर ईशर का पूजन करती हैं। विधिविधान से पूजा करके गणगौर को अगले साल तक ख़ुशहाली लाने के लिए विदा किया गया। विदाई समारोह में गणगौर की शोभायात्रा मंदिर प्राँगण में निकाली गयी। इस अवसर पर राजस्थान कल्याण परिषद् के अध्यक्ष एन के मालपानी, गणगौर कार्यक्रम के संयोजक दिनेश माहेश्वरी एवं जीसी माहेश्वरी, जि पी केडिया, ओपी बंसल, केएल बैद, महेंद्र शाह, अरविंद सोनी, एस एन पारिक, अरविंद बैद, वि एन पारीक, जुगल किशोर भारती,रंजू माथुर, जीवन जैन, अनिल जैन, शांति लाल सुराना, राजीव गुप्ता, पारुल माहेश्वरी, सरिता गुप्ता, अनुराधा बैद, रंजना सोनी, सहित काफी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।