नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए आरोपी शातिर बदमाश हैं और संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।
थाना प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ल ने बताया कि सचिन पुत्र धनीराम निवासी जनपद फतेहगढ़, वियान शर्मा पुत्र विनीत शर्मा निवासी जनपद बुलंदशहर, संतोष पुत्र महेश निवासी छिजारसी, यामीन उर्फ काले पुत्र गफ्फार निवासी जनपद हापुड़ के खिलाफ उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 की धारा 2/3 के तहत गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में निरूद्घ किए गए आरोपी शातिर चोर हैं। इस गैंग का लीडर सचिन है। इन आरोपियों पर वाहन चोरी के अलावा विभिन्न अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।
चोरी के चेक से लगाई लाखों की चपत
नोएडा में चोरी हुए चेक से एक महिला के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला ने थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-19 बी ब्लॉक निवासी शकुंतला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका शास्त्री नगर गाजियाबाद के पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। बीते दिनों उनकी गाड़ी में रखी चेक बुक से एक चेक चोरी हो गया था। कुछ दिन पहले जब उसने अपने बैंक की स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि चोरी हुए चेक के जरिए उनके खाते से 3.30 लाख रुपये नितिन नामक व्यक्ति के द्वारा निकाले गए हैं। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि यह पैसे नितिन नाम के व्यक्ति के कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।