
Noida News : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश में कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के शॉर्प शूटर अमित कसाना की 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। अमित कसाना पर हत्या, रंगदारी, फिरौती, अपहरण और लूट के विभिन्न थानों में तीन दर्जन मामले दर्ज थे।
बता दें कि दो दिन पूर्व ही पुलिस आयुक्त न्यायालय ने अमित कसाना की चल-अचल संपत्ति को जब्त करने के निर्देश दिये थे। जिसके बाद टॉप शूटर अमित कसाना की रिस्तल और असालतपुर में स्थित 17 करोड़ 23 लाख 66 हजार की अचल संपत्ति का अधिग्रहण पुलिस प्रशासन ने कर लिया है।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अपराधों पर कड़ाई से अंकुश लगाया जा रहा है। कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य एवं टॉप शूटर अमित कसाना पुत्र सतवीर निवासी ग्राम रिस्तल थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद जो गैंग सख्या 298 का सक्रिय सदस्य भी है। उसकी ग्राम रिस्तल स्थित 2 मंजिला मकान जिसकी कीमत करीब 3 करोड 1 लाख 30 हजार रूपये व ग्राम असालतपुर थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद स्थित मकान व दुकाने जिसकी कीमत करीब 14 करोड 22 लाख 36 हजार 900 रूपये है। इस प्रकार कुल 17 करोड 23 लाख 66 हजार 949 रुपये की अचल सम्पत्ति का अधिग्रहण किया गया। Noida News