
Noida News (चेतना मंच)। राह चलते लोगों के साथ हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों के खिलाफ थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए गए आरोपी शातिर बदमाश हैं।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गैंग लीडर महरउद्दीन उर्फ गबरु पुत्र आस मोहम्मद निवासी खेड़ी भनौता, मुकुल शर्मा पुत्र स्वर्गीय कैलाश चंद शर्मा ग्राम सुत्याना, राहुल खारी पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम नगला चरणदास, दीपक कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी ग्राम पल्ला, अजय कुमार पुत्र संतराम निवासी ग्राम पल्ला तथा जतिन उर्फ चीता पुत्र मनोज निवासी ग्राम सामना थाना धौलाना जनपद हापुड़ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपियों को कुछ समय पूर्व मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से अवैध असलाहों से फायरिंग की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टर में निरुद्ध किए गए आरोपी शातिर बदमाश है और यह हथियार के बल पर आम लोगों से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं।