Noida News : घरों पर मजे ले रहे थे गैंगस्टर, अब पहुंचे सही ठिकाने पर
Gangsters were enjoying at home, now reached at right place
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:41 AM
नोएडा। कुछ अपराधी इतने ठीठ होते है कि उनको कानून व पुलिस का जरा भी डर नहीं होता है। ऐसे अपराधी पुलिस को चुनौती देते रहते हैं और बेखौफ अपराध करते रहते हैं। नोएडा में ऐसे ही एक नहीं, दो मामले प्रकाश में आए हैं। यहां दो अपराधी गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट में निरुद्ध होने के बावजूद अपने घरों पर मौज ले रहे थे। अब नोएडा कमिश्नरी की पुलिस ने उन्हें उनके सही ठिकाने पर भेजा है।
ट्रांसफार्मर से चोरी करते थे तेल
नोएडा सेक्टर 12 से पकड़ा गया गैंगस्टर संगठित गिरोह बनाकर नोएडा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर 12 स्थित प्रदूषण जांच केंद्र के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे साबिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गत 17 फरवरी को गैंग लीडर साबिर सहित लक्ष्मीनारायण व विकास कुमार को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 3 ड्रम व 14 कैन बरामद हुई थी। इनसे 350 लीटर ट्रांसफार्मर का चोरी किया हुआ तेल बरामद हुआ था। इनके पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व तेल बेचकर प्राप्त किए गए 52500 रुपये भी बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर अपराधिक वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
रबूपुरा से धरा गया चर्चित गुंडा
थाना रबूपुरा पुलिस ने गुंडा एक्ट में जिलाबदर चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिला बदर होने के बाद भी आरोपी अपने घर पर ही रह रहा था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि न्यायालय अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 में पारित आदेश के तहत एक जून को ग्राम भुन्ना तगा निवासी अमरपाल पुत्र सोहन को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। नियमानुसार अमरपाल को 14 जून को उक्त आदेश से अवगत करा दिया गया था। जिलाबदर होने के बाद भी आरोपी अपने निवास पर ही रह रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे भुन्ना तगा चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी पर 9 अपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।