Noida News : अरावली अपार्टमेंट में गूँजा गणपति बप्पा मोरया
Noida News
भारत
चेतना मंच
22 Nov 2025 09:26 PM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। बी-3 अरावली अपार्टमेंट सेक्टर-34 में गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाई गयी। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि पाँच वर्ष पूर्व गणेश चतुर्थी के दिन ही सोसाइटी के मुख्य द्वार पर गणेशजी मूर्ति की स्थापना की गयी थी। आज पाँच वर्ष पूर्ण होने पर गणेश चतुर्थी के दिन पूजा-अर्चना की गई, पुष्पांजलि, गणेश वंदना, गणेश आरती, मोदक भोग आदि विशेष रूप से निवासियों द्वारा किया गया।
Noida News
कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा,अजय रस्तोगी,शशि श्रीवास्तव, आर पी प्रजापति, कृपाशंकर,सविता केदार,आर पी वर्मा,अजय श्रीवास्तव, ज्योत्सनामयी आचार्य, रानी सुयाल, उषा गुप्ता सहित सैकड़ों निवासीगण उपस्थित रहे।
गणेश चतुर्थी का ऎतिहासिक महत्व Ganesh Chaturthi Significance
भाद्रपद माह की चतुर्थी से चतुर्दशी तक मनाया जाने वाला गणेश उत्सव जहां अपनी पौराणिकता के लिए प्रसिद्ध है वहीं इसकी ऎतिहासिकता भी कई मायनों में खास है. प्राचीन काल में सातवाहन, चालुक्य इत्यादि राजवंशों के काल से इस उत्सव को मनाने के उल्लेख प्राप्त होते हैं. वहीं मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने गणेश उत्सव को राष्ट्रीय धर्म और संस्कृति से जोड़कर इसे एक अलग ही रंग प्रदान किया. यह इसकी ऎतिहासिक पृष्ठभूमी को दर्शाता है जो आज भी उसी रंग में मौजूद देखी जा सकती है. शिवाजी महाराज के बाद मराठा शासकों ने गणेश उत्सव का सिलसिला भव्य रुप से मनाना जारी रखा गया. ब्रिटिश काल के दौरान यह उत्सव केवल हिंदू घरों तक ही सीमित था लेकिन फिर आजादी के नायकों ने इसे आगे बढ़ाने में अपना योगदन दिया लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव को पुन: आरंभ किया, शुरुआत की और गणपति उत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता प्राप्त करना भी बन गया. इस प्रकार गणेश उत्सव का पर्व न केवल पौराणिक अपितु ऎतिहासिक संदर्भ से भी बेहद ही महत्वपूर्ण रहा है.
Noida News