
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में स्थित गार्डन गैलेरिया लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शनिवार की देर रात यहां पर शराब के नशे में धुत्त लगों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा कमिश्नरेट पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आपको बता दें कि नोएडा सिटी के सेक्टर 18 में स्थापित जीआईपी मॉल में गैलेरिया है। यहां के एफ बार एंड लॉज में शनिवार रात शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद किस बात को लेकर हुआ यह तो पता नहीं चल सका, लेकिन कहा जा रहा है कि कहासुनी के बाद दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले और एक दूसरे पर शराब की बोतलें फेंकी गई।
दो गुटों में मारपीट और शराब की बोतल फेंके जाने के बाद गैलेरिया में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जो लोग यहां पर डिनर करने के लिए गए थे, वह भी आनन फानन में बाहर निकल लिए।
आपको बता दें कि गार्डन गैलेरिया अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। दिसंबर 2022 में भी यहां पर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। उस वक्त भी दोनों पक्षों के लोग शराब के नशे में बुरी तरह से धुत्त थे और इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
गार्डन गैलेरिया में मारपीट और झड़प की घटना पहली बार नहीं हुई है। 25 अप्रैल 2022 को लॉस्ट लेमन बार में बृजेश राय नाम के शख्स की बाउंसर्स ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बार का लाइसेंस रद्द कर दिया था। अब एक बार फिर से मारपीट की घटना सामने आई है। बता दें क गार्डन गैलेरिया मॉल में बार बहुत हैं।
[video width="320" height="564" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/09/b1IpJ94HoaXYdtcK.mp4"][/video]