
Noida News : महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट पुलिस बीती रात से ही जुटी हुई है। कमिश्नरेट के तीनों जोनों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मंदिरों के बाहर भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर नोएडा जोन, सेंट्रल जोन व ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पडने वाले मंदिरों का भ्रमण कर शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
[caption id="attachment_68322" align="alignnone" width="369"]
Noida News[/caption]
पुलिस अधिकारियों ने मंदिरों में जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तथा जलाभिषेक के लिए उचित व्यवस्था बनाने के लिए संबंधित कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने शिव भक्तों से वार्ता कर उनके जलपान व दवाइयों के लिए मंदिर कमेटियों से वार्ता कर उचित व्यवस्था कराई।
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुबह से ही पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी। मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी सुबह से ही मुस्तैद दिखाई दिए।
[caption id="attachment_68323" align="alignnone" width="958"]
Noida News[/caption]
सेक्टर 12 स्थित श्री सिद्ध पीठ कलरिया बाबा मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, वोडा महादेव मंदिर, लाल मंदिर, शिव मंदिर, भाईपुर स्थित शिव मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम गए हैं। सुबह से ही पुलिसकर्मी मंदिरों में दर्शन व जलाभिषेक करने वाले भक्तों को लाइन में लगा कर व्यवस्थित व्यवस्था में जुटे हुए दिखाई दिए।