
हमले में डिलीवरी बॉय लिफ्ट में ही नीचे गिर जाता है। डॉग दोबारा हमले की कोशिश करता है। लेकिन, उसका मालिक उसको मुश्किल खींचते हुए बाहर ले जाता है। घटना के बाद डिलीवरी बॉय बिना कोई शिकायत किए सोसाइटी से चला गया। इधर, जब सीसीटसवी फुटेज सामने आई तो मेंटेनेंस टीम ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया। एथेना वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष संगीता ने बताया कि घटना करीब 15 दिन पुरानी है। मेडिकल स्टोर का डिलीवरी बॉय कुछ दवाइयां देने के लिए एक फ्लैट में आ रहा था, उस वक्त यह घटनाक्रम हुआ। हमने इस घटना के बाद मेंटीनेंस टीम को लिखित में शिकायत दी, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ।बिल्डिंग में दवाई देने गए डिलीवरी बॉय को कुत्ते ने लिफ्ट में काटा , वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/WcWVuOXJ1k
— Chetna Manch (@ManchChetna) September 7, 2022