Noida News : दीपावली पर भाजपा के स्थाई कार्यालय की सौगात!
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:47 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:47 AM
अरूण सिन्हा
नोएडा। दीपावली पर नोएडा के भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा स्थापित स्थाई पार्टी कार्यालय भवन की सौगात मिलेगी। नोएडा में किसी भी राजनीतिक दल का यह पहला स्थाई कार्यालय होगा।
यह कार्यालय न सिर्फ आगामी विधानसभा चुनाव का वॉररूम रहेगा। बल्कि भविष्य में संगठनात्मक कामकाज का भी प्रमुख केंद्र साबित होगा। यह जानकारी भाजपा के नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता गुप्ता ने दी।
कल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महासचिव उमेश त्यागी, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, निर्माण कार्ड देख रहे भाजपा नेता दुलीचंद चौहान, मंत्री रवि यादव व लोकेश यादव ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर मीडिया को भी निरीक्षण करवाया गया।
यह कार्यालय करीब 400 वर्ग मीटर में बन रहा है जो तीन मंजिला होगा। भूतल पर महानगर अध्यक्ष का कार्यालय, रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, आईटी रूम, पुस्तकालय तथा मीटिंग रूम स्थापित है। प्रथम तल पर 500 लोगों के बैठने के लिए सभा कक्ष बनाया गया है। तृतीय तल पर अतिथि ग्रह रहेगा। जहां पर भाजपा के प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के नेता आकर यहां विश्राम कर सकेंगे। तीसरे तल की छत पर सोलर प्लांट की व्यवस्था की गई है ताकि बिजली के मामले में यह भवन आत्मनिर्भर हो सके।
श्री गुप्ता ने बताया कि दीपावली के पूर्व इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अथवा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन कर सकते हैं। कार्यालय को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।