Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
18 Jan 2022 07:07 PM
Noida News : नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत नया गांव में किराए पर रहने वाली एक युवती ने पंखे के लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवती अपने जीजा और बहन के साथ रह रही थी।थाना फेस-2 के थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि नया गांव में मनीष चौधरी के मकान में संदेश कुमार और उनकी पत्नी तथा साली रह रहे थे, पति-पत्नी दोनों अपने मूल निवास इटावा गए हुए थे, और साली शिल्पी (19 वर्ष) पुत्री गोविंद सिंह ड्यूटी कर अपने मकान पर पहुंची और उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक शिल्पी के शव को उतारा और अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को अब तक की जांच में प्रथम दृष्टि पता चला है कि मृतक युवती के अपने जीजा से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। जिसके चलते उसकी बहन नाराज रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक युवती के पिता की भी मौत हो चुकी है।