
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि अपहरण के बाद छात्रा को जबरन नशीला पदार्थ खिलाया गया। छात्रा हाईवे किनारे बेसुधी की हालत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक्सप्रेस-वे कोतवाली में दी शिकायत में एक छात्रा की मां द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है। शिकायती पत्र में किशोरी की मां ने बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-168 स्थित एक सोसायटी में परिवार के साथ रहती है। 16 नवंबर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री सोसाइटी में स्कूल के कागज का प्रिंटआउट निकलवाने के लिए गई थी।
वहां पुत्री को दो युवक मिले, जिन्होंने पुत्री बेटी को बहला फुसलाकर जबरदस्ती कार में बैठा लिया। फिर पुत्री को जबरदस्ती नशीला पदार्थ खिलाकर उसका फोन छीन लिया। इस कारण कई बार फोन करने पर पुत्री का फोन नहीं उठा।
रात करीब आठ बजे एक युवक का फोन आया कि पुत्री को दो लड़के पैरामाउंट सेक्टर-137 की बेसमेंट की सीढ़ियों में फेंक गए है। यह सुनकर पीड़िता की मां सोसाइटी पहुंची, जहां एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी सहेली ने बदहवास अवस्था में मिली पुत्री के कपड़े ठीक किए। जब पुत्री को देखा तो उसके छाती, गले, गाल पर निशान थे।
आशंका है पुत्री के साथ कुछ गलत हुआ है। अगले दिन एक आरोपित युवक की मां ने फोन कर दबाव है कि उनके बेटे पर कानूनी कार्रवाई ना करें। आरोपित युवक की मां सोसायटी भी आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।