
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में इन दिनों नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में महिला और छात्राओं की सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में नोएडा पुलिस स्कूल और कालेजों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दे रही है। इस दौरान बताया जा रहा है कि नोएडा अथवा ग्रेटर नोएडा की किसी भी छात्रा को परेशान या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नोएडा पुलिस उनके साथ है।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में शनिवार, 26 अगस्त को दनकौर थाना पुलिस टीम द्वारा बिहारी लाल इंटर कॉलेज एवं पंडित सलगराम इंटर कॉलेज, थाना इकोटेक-3 में जाकर स्कूल में शिक्षकों व छात्राओ के साथ संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण अभियान व महिलाओं संबंधी अपराधों के बारे में विस्तार से बताते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति व मिशन मोड की जानकारी दी गई। सभी को मिशन शक्ति पम्पलेट वितरित करते हुए महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर-1076, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, आपातकालीन सेवा -112, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 व फायर सर्विस के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई।
Noida News in hindi[/caption]
उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव द्वारा थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अन्तर्गत डीपीएस स्कूल में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल में कार्यरत स्टाफ व छात्राओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। उनके द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए उनको गुड टच व बैड टच के बारे में समझाया गया और बताया गया कि यदि वह किसी भी स्थान पर स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है तो उन्हें तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए। उनके द्वारा छात्राओं को विस्तृत रूप से वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 के बारे में बताया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा स्कूली स्टाफ को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये साइबर हेल्पलाइन 1930 व साइबर क्राइम से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि अपने साथ ही अपने आस-पास के वातावरण की जागरूकता रखनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए व सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचना चाहिये। Noida News in hindi